
रोटरी क्लब एवं इनरव्हील क्लब ने किया आरो प्लांट का लोकार्पण
बलिया। रोटरी क्लब एवं इनरव्हील क्लब के सदस्यों ने मानसिक एवं भावनात्मक रूप से समाज की सेवा का बेड़ा उठाया हुआ है। इसी क्रम में सीतापुर आंख अस्पताल में मरीजों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करते हुए आरो प्लांट का लोकार्पण किया गया। इस प्रकार के सामाजिक कार्य पेशेवर सदैव सराहना के पात्र होते हैं। दोनों ही क्लब के सदस्य अपने निजी जीवन एवं सामाजिक कार्य में संतुलन बनाकर चलते हैं। रोटरी क्लब के सदस्य श्री हर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि अपने रिश्तों ,पेशेवर जिम्मेदारियों,और पारिवारिक जिम्मेदारियों को संभालते हुए समाज के लिए कुछ विशेष सुविधाएं प्रदान करके सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है। समाज के जरूरतमंदों को सशक्त बनाते हुए भावनात्मक एवं व्यावहारिक रूप से जुड़े रहना प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक उचित पहल है। इनरव्हील क्लब के सदस्य मधु श्रीवास्तव ने कहा कि यथा संभव प्रत्येक जरूरतमंद समुदाय को हमारे क्लब के तरफ से भोजन, आवास एवं स्वास्थ्य सेवा जैसे आवश्यक संसाधनों को उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। जिसमें रोटरी क्लब के सदस्य एस एस श्रीवास्तव, अमिताभ श्रीवास्तव ,अजीत कुमार, घनश्याम गुप्ता, नयन सिंह, राजेश जायसवाल, अनिल कुमार एवं अजीत कुमार का विशेष सहयोग रहा। इनरव्हील क्लब की सदस्य मधु श्रीवास्तव ,नीलम सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, सुनीता सिंह, सारिका सिंह और सपना पाठक, का इस कार्य में विशेष योगदान रहा।