करेंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Spread the love

करेंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव में मंगलवार की दोपहर करेंट की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गड़वार थाना क्षेत्र के बेलसरा के जहू के डेरा निवासी उमाशंकर यादव 70 वर्ष अपने बरामदे में चल रहे स्टैंड फैन को हाथ से घुमा रहे थे, तभी पंखे में आ रहे करंट की चपेट में आ गए और वहीं गिरकर छटपटाने लगे। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *