बलिया में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Spread the love

बलिया में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

समाचार लिखे जाने तक युवक की नहीं हो सकी थी शिनाख्त

बलिया। फेफना रेलवे जंक्शन पर मंगलवार की दोपहर उतरते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सका था।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली-बलिया सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से मंगलवार की दोपहर फेफना रेलवे-स्टेशन पर उतरते समय 30 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। युवक स्लेटी रंग का पैंट व स्लेटी रंग का ही चेकदार शर्ट, सफेद रंग का जूता मोजा व सफेद रंग का धारदार गमछा लगाए हुए था। इसके साथ ही हाथ में प्लास्टिक का झोला लिया हुआ था।रेलवे- स्टेशन पर मौजूद आरक्षी रामजीत चौधरी ने इसकी सूचना अपने आला अधिकारियों को दी। सुचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *