करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Spread the love

करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

बलिया। नगर के चित्तू पांडेय चौराहा स्थित क्रासिंग के पास करीब आठ बजे करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। आसपास के लोग एवं परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन युवक के शव को लेकर घर चले गए। युवक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। मृतक चित्तू पांडेय क्रासिंग के पास फल बेचने का काम करता था। मृतक की शिनाख्त विजय बिन्द 26 वर्ष पुत्र स्व शिवचंद्र निवासी उमरगंज बिंद टोली के रूप में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *