बाढ़ के पानी में डूबने से नौजवान पशुपालक की मौत

Spread the love

बाढ़ के पानी में डूबने से नौजवान पशुपालक की मौत

बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के बाजिदपुर बीएसटीसी बंधा स्थित गंगा के बाढ के पानी में गाय चरा रहे पशुपालक की डूब जाने के कारण मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की शिनाख्त अभिषेक कुमार यादव 18 वर्ष पुत्र धनजी यादव निवासी दलनछपरा थाना दोकटी के रूप में की गई।

बताया जा रहा है कि मृतक अभिषेक यादव बीएसटी बंधा के किनारे बाजिदपुर ढाला के पास अपनी गाय चरा रहा था। उसकी गाय बाढ़ के पानी में जाने लगी। जिसे हाँकने के लिए वह ढाले पर गया। जहाँ उसका पैर फिसल गया और वह गंगा के बाढ़ के गहरे पानी में डूबने लगा। गया। आसपास के मवेशी चरा रहे लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। तब तक वह डूब चुका था। लोगों द्वारा उसे बाढ़ के पानी से निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा पहुंचाया गया। जहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इस बाबत थानाध्यक्ष दोकटी अनुपम जायसवाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *