
पुरेश्वर नाथ शिव मंदिर पूरा में हुआ सामूहिक रूद्राभिषेक
बलिया। बांसडीह क्षेत्र के पुरेश्वर नाथ शिव मंदिर पूरा में सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सामूहिक रूद्राभिषेक का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
रूद्राभिषेक का शुभारंभ पुरोहितों के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने विधिपूर्वक पूजन-अर्चन किया। मंदिर परिसर में ॐ नमः शिवाय की गूंज सुनाई देती रही, जिससे वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया। इस दौरान आचार्यगण राममूर्ति, हरीश चौबे, रवि प्रकाश तिवारी, बृजेश तिवारी, अंकित पाठक ने विधिवत पूजा पाठ कराया।
कार्यक्रम के संयोजक नरेंद्र दूबे ने बताया कि यह आयोजन भादो मास में प्रतिवर्ष किया जाता हैं।
पूरे आयोजन के दौरान स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था प्रबंध किया गया था। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी किया गया ।