घरेलु गैंस सिलेण्डर में लगी आग

Spread the love

उनि विश्वदीप सिंह के साहस व सूझ-बूझ से बड़ा हादसा टला

बलिया। दुबहड़ थाना क्षेत्र के बसरिकापुर गांव में सोमवार को सिलेंडर में गैस रिसाव के कारण आग लग गई। इसकी सूचना किसी ने दुबहड़ थाने के उपनिरीक्षक विश्वदीप सिंह को दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक मौके पर पहुंच गए और साहस व सूझबूझ का परिचय देते हुए सिलेंडर में लगी आग को बुझाया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
बता दे कि दुबहड़ थाना के बसरिकापुर गांव निवासी राजेन्द्र यादव पुत्र छोटे लाल के घरेलु गैस सिलेण्डर में आग लग गई। घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल उनि विश्वदीप सिंह घटना स्थल पर पहुचकर साहस व अपनी सूझ-बूझ से गैस सिलेण्डर में लगी आग को बुझाया। आग से किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों द्वारा उपनिरीक्षक विश्वदीप सिंह द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *