कुशवाहा समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Spread the love

पूर्व जिला जज ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

बलिया। कुशवाहा छात्रावास परिखरा के प्रांगण में रविवार को कुशवाहा समाज के उत्थान के लिए कुशवाहा सभा का वार्षिकोत्सव व नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह उल्लास के साथ संपन्न हुआ। निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को आयोजित समारोह में पूर्व जिला जज अशोक कुमार सिंह कुशवाहा ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। इसके साथ ही सभी अतिथियों व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों तथा सदस्यों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सभी ने कुशवाहा समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि समाज के हित के लिये संगठित होकर कार्य करने से ही समाज का विकास संभव है। क्योंकि विभिन्न राजनीति दल ने कुशवाहा समाज को बांट कर अपना हित साध कर कार्य करते हैं। इसलिए कुशवाहा अपनी ताकत को समझ कर एकजुट हो। समाज को लेकर चलेंगे, तभी समाज के मान-सम्मान की रक्षा होगी। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान बुद्ध व सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में कुशवाहा सभा बलिया के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष पूर्व ब्लाक प्रमुख बड़ेलाल मौर्य, उपाध्यक्ष परमिश कुशवाहा,मंत्री राजकुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष अखिलेश वर्मा, आय व्यय निरीक्षक विनोद वर्मा सहित सभी को पद व गोपनीयता कि शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर दीनानाथ वर्मा, साहित्यकार शिवकुमार सिंह कौशिकेय, अधिशासी अभियंता पीयूष मौर्य, प्रधान रामप्रवेश वर्मा, श्रीभगवान वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विनायक मौर्य, शिवबचन वर्मा, हीरालाल वर्मा, सुनील मौर्य, परमात्मा कुशवाहा, प्रमोद वर्मा,बंटी वर्मा, अनिल वर्मा, रामजी वर्मा, गणेश वर्मा, महेश वर्मा, प्रभात मौर्य इत्यादि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बड़ेलाल मौर्य व संचालन परशुराम वर्मा ने किया। सभी अतिथियों का स्वागत पूर्व जिला अध्यक्ष विनायक मौर्य ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *