वायना गांव के पास फ्रिज व आलमारी लदी पिकअप पलटी, चालक घायल

Spread the love

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के वायना गांव के पास रविवार की दोपहर फ्रिज व आलमारी लदी पिकअप असंतुलित होकर पलट जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चालक कुछ भी बोलने में अक्षम था। जानकारी के अनुसार पिकअप चालक गोविंद गुप्ता वाराणसी से फ्रिज व अलमारी लादकर बिहार के छपरा जा रहा था। जैसे ही वह फेफना थाना क्षेत्र के वायना गांव के पास पहुँचा कि असंतुलित होकर पिकअप पलट गई। जिससे चालक गोविंद गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चालक कुछ भी बोलने में अक्षम था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *