विकसित भारत नरेंद्र मोदी का संकल्प: रविंद्र

Spread the love

भाजपा जिला प्रकोष्ठ का जिला सम्मेलन हुआ आयोजित

बलिया। नगर के टीडी कॉलेज के मनोरंजन हॉल में रविवार की दोपहर भाजपा जिला प्रकोष्ठ का जिला सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री राजधारी सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि विकसित भारत नरेंद्र मोदी का संकल्प है और उसको पूर्ण करने में देश के प्रबुद्धजनों एवं शिक्षकों की बड़ी भूमिका है। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने गांव गरीब के उत्थान का संकल्प पूरा किया है। इस मौके पर डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. गणेश पाठक, लाल चंद्र राम, डॉ. मनीराम शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *