
बलिया। चितबड़ागांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार मालवीय नगर निवासी मुन्ना पांडेय पुत्र स्वर्गीय जयराम पांडेय के मकान में शनिवार की रात शार्टसर्किट से लगी आग में 55 हजार नकदी समेत सोने- चांदी के गहने, खाद्यान्न एवं गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच पाई। आसपास के लोगों के अथक प्रयास से किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया। मुन्ना पांडेय के अनुसार वह गाय बेचकर 55 हजार रूपए घर पर ही रखा था जो जल गया। साथ ही सोने—चांदी के गहने, चारपाई, बिस्तर, कपड़े सब कुछ जलकर राख हो गया।