बंसवार में लगी आग, ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड के प्रयास से बुझी आग

Spread the love

बंसवार में लगी आग, ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड के प्रयास से बुझी आग

बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरवार के गंगापुर में रविवार की सुबह बंसवारी में आग लग गई। आग की लपटों पर किसी की नजर पड़ी। जिसके शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े और काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने भी आग पर काबू पाया।
ग्रामीणों की माने तो बंसवार वीरेंद्र सिंह उर्फ बीदर का है। जिसमें घना जंगल है। बांसवारी के अगल बगल गेहूं की फसल भी लगी थी। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो आग पूरे बंसवारी में फैल गई होति। इसकी चपेट में घर द्वार सहित दूर-दूर तक गेहूं की फसलों को नुकसान होता। ग्रामीण का अनुमान है कि कोई व्यक्ति शौच करने के लिए बंसवार में गया होगा और बीड़ी पीकर फेंक दिया होगा। जिसके वजह से बंसवारी में आग लगी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *