
धारदार हथियार से हमला कर किशोर को किया घायल
बलिया। दुबहर थाना क्षेत्र के व्यासी गांव में सोमवार को किसी बात को लेकर हुए विवाद में 17 वर्षीय किशोर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल किशोर की पहचान प्रिंस चौधरी पुत्र दसरथ चौधरी निवासी व्यासी के रूप में हुई है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है।