
परिवहन मंत्री का ग्रामीणों ने फूंका पुतला, नहीं थम रहा दया व उमा का विवाद
परिवहन मंत्री को भगाना है बलिया को बचाना है के लगाए नारे
फीता काटने की बजाय सड़क, बिजली व स्वास्थ्य पर फोकस करें परिवहन मंत्री



बलिया। परिवहन मंत्री व रसड़ा विधायक के बीच चल रहा विवाद थमने के नाम नहीं ले रहा है। इनके समर्थक एक दूसरे का पुतला दहन कर विरोध जताने का काम कर रहे है। इसी क्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार की शाम भगवानपुर गांव स्थित लक्षीराम ब्रह्म बाबा स्थान के पास ग्रामीणों ने परिवहन मंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान बिहारी को भगाना है बलिया को बचाना है। परिवहन मंत्री मुर्दाबाद आदि के नारे लगाए।




इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह एक दूसरे पर व्यक्तिगत रूप से आरोप प्रत्यारोप लगाने का काम करें जो पूरी तरह से निंदनीय है। दोनों जन प्रतिनिधियों को इससे बचना चाहिए। कहा कि परिवहन मंत्री विकास की मुद्दों पर चर्चा ना करते हुए व्यक्तिगत रूप से रसड़ा विधायक पर आरोप लगाने का काम कर रहे हैं। जबकि रसड़ा विधायक ने अपने क्षेत्र में विकास किया है। वहीं हमारे परिवहन मंत्री के क्षेत्र में विकास दूर दूर तक की नहीं दिख रही है। यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। बलिया में एक अच्छा डॉक्टर नहीं है। रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण कच्छप गति से हो रहा है। सड़कों की हालत खस्ता है। नगर के अंदर एवं पूरे क्षेत्र में विकास नहीं हुआ है। यह क्षेत्र का विकास करने के बजाय फीता काटने वाले मंत्री बन चुके हैं। इससे इनको बचना चाहिए। वहीं समाजसेवी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि रसड़ा विधायक अपने क्षेत्र में जिस तरह से विकास किया है वह जनपद बलिया में किसी भी क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे तो जीतेंगे। लेकिन परिवहन मंत्री अपने ही क्षेत्र में बुरी तरह से हार जाएंगे, क्योंकि वह अपने क्षेत्र में विकास नहीं कर पाए हैं। वह एक विकास पुरुष बनने के बजाय फीता काटने वाले मंत्री बनकर हो चुके हैं। उन्हें फीता काटने की बजाय स्वास्थ्य, बिजली व सड़क आदि मुद्दों पर फोकस करना चाहिए और व्यक्तिगत आरोप लगाने से बचना चाहिए, अन्यथा इसका खामियाजा चुनाव में भुगतना पड़ सकता है। इस मौके पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के आजमगढ़ मंडल महासचिव उपेंद्र सिंह, सुचित सिंह, टुनटुन सिंह, अजय पांडेय समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।