

उनके संघर्ष और बलिदान ने लाखों महिलाओं को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा दी: रामगोविंद
24 पुण्यतिथि पर याद की गई पूर्व सांसद फूलन देवी


बलिया। एक गरीब मल्लाह परिवार से उठकर उत्पीड़न, जातिवाद और पितृसत्ता के खिलाफ अदम्य साहस के साथ लड़ाई लड़ी। चंबल के बीहड़ों से संसद तक का सफर नारी शक्ति और सामाजिक न्याय का प्रेरणादायी प्रतीक फूलन देवी है। उनके संघर्ष और बलिदान ने लाखों महिलाओं को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा दी है। यह बातें पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर बघौता में शुक्रवार को आयोजित पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी की 24वी पुण्यतिथि में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान कही। कहाकि उनकी पुण्यतिथि पर हम उनके योगदान को याद करते हैं और उनके आदर्शों को जीवित रखने का संकल्प लेते हैं। इस मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्ष रामबृक्ष चौधरी निषाद, मंटू साहनी, प्रधान रविशंकर, रमेश बिंद, प्रधान जितेंद्र, प्रधान रोहित, सुजीत बिंद, शिवानंद बिंद, रामप्यारे निषाद, मनोज वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह, युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव अमित सिंह, महासचिव चंद्रशेखर यादव, विनय गोंड,भगवान वर्मा,पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक यादव समेत सैकड़ों लोगों उपस्थित रहे।