बलिया में सुल्तानपुर गांव घाघरा नदी में युवक का मिला शव, सनसनी

Spread the love

बलिया में सुल्तानपुर गांव घाघरा नदी में युवक का मिला शव, सनसनी

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के सामने घाघरा नदी में शुक्रवार की शाम 32 वर्षीय युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल मर्चरी हाउस भेज दिया। इस बाबत बांसडीह कोतवाली प्रभारी पारसनाथ सिंह ने बताया कि युवक गंजी, पैंट, जूता के साथ ही हाथ में अंगूठी व घड़ी पहने हुए हैं। उम्मीद जताई कि यह नदी में कहीं से बहकर सुल्तानपुर गांव के सामने आ गया है। शव की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *