
शादी कराने का झांसा देकर राजस्थान से पधारे परिवार से 80000 की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
दिव्यांग लड़के की शादी कराने का झांसा देकर पीड़ित परिवार को बलिया लाया था दम्पत्ति
बलिया। राजस्थान से दिव्यांग लड़के की शादी कराने का झांसा देकर उचक्के दम्पति ने 80 हजार रुपया लेकर फरार हो गए। राजस्थान से बलिया शादी करने चार पहिया वाहन से पहुँचे परिवार के सदस्य शाम तक इंतजार करते रह गए। घटना की जानकारी होने पर एक सामाजिक व्यक्ति पीड़ित को लेकर पचले कोतवाली गए। फिर वहा से जापलीनगंज चौकी भेज दिया। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
दिव्यांग युवक के परिजन के साथ राजस्थान से पधारे मोहित कुमार ने बताया की बलिया जिले का एक लड़का अपने परिवार के साथ चार-पांच सालों से मेरे यहाँ काम करता था। वह दिव्यांग लड़के को शादी का झांसा देकर हम चार लोगों को यहां लेकर अपने परिवार संग आया। इसके बाद वह हम लोगों को मंदिर में बैठा दिया और लड़के के पिता से 80 हजार रुपया लेकर कहा कि हम लड़की को लेकर आ रहे है। लेकिन शाम तक वह नहीं आया। उधर दिव्यांग दूल्हे ने बताया कि उसके परिवार को 50 हजार रुपया वह भी दिया है। एक सामाजिक व्यक्ति ने इनकी पीड़ा सुन पुलिस के पास ले गया। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।