नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप

Spread the love

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप
बलिया। खबर यूपी के बलिया से है, जहां सहतवार थाना क्षेत्र के छपिया गांव में एक विवाहिता ने पंखे के हुक में फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतका की पहचान पूजा गुप्ता 27 वर्ष पत्नी राधेश्याम गया के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज निवासी पूजा की शादी छह साल पूर्व सहतवार थाना के छपिया गांव निवासी राधेश्याम गुप्ता के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। दंपति के दो बच्चे हैं। मंगलवार की देर शाम को पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। अगली सुबह पूजा पंखे के हुक से लटकी मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *