
बलिया नदी पार करते वक्त डूबा वृद्ध किसान, तलाश जारी
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के महुआतर गांव में शुक्रवार को एक वृद्ध किसान नदी में डूब गया। मिली जानकारी के अनुसार उभाव थाना के महुआतर गांव निवासी रमाकांत यादव (70) प्रतिदिन की भांति शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे अपनी भैंसों को चराने दियारे की ओर ले जा रहे थे। नदी पार करते वक्त वे अचानक नदी में डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक वह डूब गए। इसके बाद लोगों ने काफी खोजबीन की। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। ग्रामीणों और पुलिस की टीम द्वारा छानबीन जारी है।