पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू मारकर किया घायल

Spread the love

पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू मारकर किया घायल
बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सरनी गांव में रविवार रात शराब के नशे में धूत छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। आस पास के लोगों ने घायल को सिकंदरपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सरनी गांव निवासी मृत्युंजय सिंह 40 वर्ष लखनापार से घर आए, जहां किसी बात को लेकर छोटे भाई रामजी सिंह से कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों भाइयों में हाथापाई हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तभी एक ने गुस्से में छोटे भाई ने बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमे मृत्युंजय घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल को तत्काल सिकंदरपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों भाइयों में पहले भी विवाद होते रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *