
कूड़ा घर बनाने का ग्रामीणों ने किया विरोध, दुर्गंध व बीमारी से होंगे हलकान
बलिया। मनियर नगर पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत सरवार ककरघट्टी के सरवार गांव के पास कूड़ा घर ( अपशिष्ट केन्द्र) का निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी जानकारी होने पर मंगलवार को ग्रामीणों ने विरोध करते हुए इसे अन्यत्र बनाने की मांग की। कूड़ा घर बनने से पुरवे के लोग गम्भीर बिमारी का शिकार होंगे। इसके अलावा दुर्गंध से जीना दूभर हो जाएगा। ग्रामीण मुन्ना चौहान, हसमुद्दीन खां, शशिप्रभा देवी, सुशीला देवी, गायत्री देवी, सावित्री देवी, शशांक, चम्पा देवी, अंजू देवी, देवान्ती देवी, सोनी देवी, भोला स्वर्णकार, सुनील सिंह, बिन्दू देवी, सुनीता देवी, रूनी देवी का कहना है कि घनी आबादी वाली बस्ती के पास कूड़ा घर बनाने से इस पुरवे के लोगों का दुर्गंध से परेशान हो जाएंगे। इसके साथ ही गम्भीर बिमारी के शिकार भी होंगे। यहां पास में दो प्राइवेट विद्यालय भी है। उन्होंने मांग किया कि इस जमीन पर कूड़ा घर के अलावा खेल मैदान, मैरेज हाल, छठ घाट बनाया जाय। कहा कि सरकार द्वारा दर्जनों योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में धरातल पर लाई जा रही है। लेकिन ग्रामीण उससे कोशो दूर है। इस जमीन पर ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाय। जिसका फायदा ग्रामीण सहित क्षेत्र के लोग ले सके।