बलिया में वाहन की चपेट में आने से बालक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Spread the love

बलिया में वाहन की चपेट में आने से बालक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने तीन घंटे बाद जाम किया समाप्त

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हालपुर में सोमवार की सुबह एक बालक की चार पहिया वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने परिजनों के साथ मनियर-बांसडीह मार्ग को जाम कर दिया और सड़क पर ब्रेकर व कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा व उपजिलाधिकारी बांसडीह पहुँच गए और कार्रवाई करने तथा हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने करीब तीन घण्टे बाद जाम समाप्त कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर वाहन चालक वाहन लेकर भागने सफल रहा।

मिली जानकारी के अनुसार बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हालपुर निवासी खेदन बिंद का छह वर्षीय पुत्र आयुष बिन्द सुबह करीब 8.30 बजे अपने घर से बाहर सड़क पर खड़ा था, तभी मनियर की तरफ से आ रही अज्ञात चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। वही चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। परिजनों व आस-पास के लोगों द्वारा तत्काल आयुष को जिला चिकित्सालय बलिया ले गए, जहां डाक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। ततपश्चात परिजनों ने आयुष के शव को लेकर 11.30 बजे अपने गांव हालपुर पहुँचे, जहां ग्रामीणों के साथ मनियर-बांसडीह मार्ग को जाम कर दिया और सड़क पर ब्रेकर बनाने तथा कार्रवाई की मांग करने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *