करंट की चपेट में आने से क्षीर सागर मिष्ठान दुकान के मालिक की मौत

Spread the love

करंट की चपेट में आने से क्षीर सागर मिष्ठान दुकान के मालिक की मौत

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के बैशाली रोड स्थित प्रतिष्ठित क्षीर सागर मिष्ठान दुकान के मालिक के करंट की चपेट में आने से रविवार की सुबह मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्रव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के बनकटा निवासी मालिक मुन्ना कुमार गुप्ता 48 वर्ष प्रतिदिन की भांति रविवार की सुबह करीब आठ बजे घर से बैशाली रोड स्थित अपनी दुकान क्षीर सागर मिष्ठान पर पहुंचकर साफ सफाई किया। इसके बाद जैसे ही लाइट जलाने गए वैसे ही करंट की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *