RK मिशन स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Spread the love

RK मिशन स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

ऑनलाइन और ऑफलाइन छात्रों और शिक्षकों ने की भागीदारी

बलिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को आरके मिशन स्कूल, सागरपाली में छात्रों ने योगा का अभ्यास किया। यह कार्यक्रम ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से मनाया गया।


ऑफलाइन में 50 से 60 छात्रों ने विद्यालय प्रांगण में सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। वहीं, ऑनलाइन माध्यम से भी अनेक छात्र एवं अभिभावक कार्यक्रम से जुड़े। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और ओम् मंत्र के उच्चारण से हुई, जिससे वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। इसके बाद छात्रों को योग प्रशिक्षक द्वारा ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन, प्राणायाम अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी बच्चों और शिक्षकों को जलेबियाँ वितरित की गई।विद्यालय के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने इस सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों और छात्रों की सराहना की तथा भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियाँ जारी रखने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजीव पांडेय, सुनील मिश्रा, करमजीत, रीता, कंचन सहित विद्यालय के अनेक शिक्षकों ने भागीदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *