
नींद में कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से रसोइया संघ की जिलाध्यक्ष के दामाद की मौत
शुक्रवार को था बच्चे का सतईसा का कार्यक्रम
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के कदम चौराहा चौकी अंतर्गत अमृतपाली मोहल्ले में शनिवार की सुबह करंट की चपेट में आने से रसोईया संघ की जिला अध्यक्ष रेनू शर्मा के दामाद की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के कदम चौराहा अंतर्गत अमृतपाली निवासी मोतीलाल शर्मा उर्फ सोलंकी 32 वर्ष के घर शुक्रवार को सतईसा का कार्यक्रम था जो सकुशल सम्पन्न हो गया। मृतक रात में छत पर सोया हुआ था। जब सुबह हुई तो छत से नीचे उतर कर आ गया और कूलर चालू कर सो गया। सोते वक्त युवक का पैर कूलर पर चला गया। जिसमें पहले से उतरे करंट की चपेट में आ गया। अभी परिजन कुछ कर पाते कि युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक की शादी फेफना थाना क्षेत्र के आराजी माफी सगरपाली निवासी व रसोइया संघ की जिलाध्यक्ष रेनू शर्मा की पुत्री दीक्षा शर्मा के साथ तीन वर्ष पूर्व हुआ था। मृतक का एक पुत्र व एक पुत्री है।