
क्रेन से निकाली गई भरौली गंगा नदी में रेलिंग तोड़कर गिरी “राजपुताना” लिखी स्कार्पियो, शव भी बरामद
बलिया में अनियंत्रित स्कार्पियो रेलिंग तोड़ती गंगा नदी में गिरी थी स्कार्पियो, तीन-चार लोग थे सवार
बलिया। शुक्रवार की देर रात क्रेन की मदद से गंगा नदी से “राजपुताना” लिखी हुई (BR 44 P 7323) रजिस्ट्रेशन नंबर वाली काले रंग की स्कॉर्पियो प्रशासन द्वारा निकाली गई। गाड़ी में सवार सभी युवकों की मौत हो चुकी है। इसमें एक मृतक का नाम सावन कुमार सिंह बताया जा रहा है। वहीं गाड़ी से कुल तीन शव बरामद किए गए हैं। यह सभी युवक बिहार प्रान्त के बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे है।

बता दे कि बलिया जिले के भरौली की तरफ से पुराने वीर कुंवर सिंह सेतु होते हुए बिहार प्रांत के बक्सर जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ती हुई गंगा नदी में जा गिरी। यह देख यूपी और बिहार दोनों तरफ के प्रशासन व आमजन मौके पर इकट्ठा हो गए। प्रशासन उन लोगों की तलाश में जुट गई। स्कार्पियो में तीन-चार लोग सवार थे। क्रेन की मदद से गंगा नदी से “राजपुताना” लिखी हुई (BR 44 P 7323) रजिस्ट्रेशन नंबर वाली काले रंग की स्कॉर्पियो प्रशासन द्वारा देर रात निकाली गई। गाड़ी में सवार सभी युवकों की मौत हो चुकी थी। इसमें एक मृतक का नाम सावन कुमार सिंह बताया जा रहा है। शेष मृत युवकों की शिनाख्त की जा रही है।