बलिया में अनियंत्रित स्कार्पियो रेलिंग तोड़ती हुई गंगा नदी में गिरी, तीन-चार लोगों की डूबने की शंका

Spread the love

ब्रेकिंग न्यूज

बलिया में अनियंत्रित स्कार्पियो रेलिंग तोड़ती हुई गंगा नदी में गिरी, तीन-चार लोगों की डूबने की शंका

बलिया से बिहार के बक्सर जा रहे थे अपने गांव

बलिया। खबर यूपी के बलिया से है, जहाँ यूपी-बिहार को जोड़ने वाली भरौली स्थित पुराने वीर कुंवर सिंह सेतु से शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे के वक्त बलिया जिले के भरौली की तरफ से तेज रफ़्तार बिहार प्रांत के बक्सर जा रही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ती हुई गंगा नदी में जा गिरी। यह देख यूपी और बिहार दोनों तरफ के प्रशासन व आमजन मौके पर इकट्ठा हो गए। प्रशासन उन लोगों की तलाश में जुट गई। लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी। स्कार्पियो में तीन-चार लोग सवार बताए जा रहे है। लेकिन इसका अभी स्पष्ट आंकड़ा नहीं मिल पा रहा है। बताया जा रहा है कि गंगा नदी में डूबे सभी लोग बक्सर के बताए जा रहे है जो बलिया से भरौली के रास्ते स्कार्पियो से अपने गांव जा रहे थे। तब तक भरौली सेतु पर हादसा हो गया। इस बाबत नरही थानाध्यक्ष फहीम फरीदी ने बताया कि वाहन में तीन लोगों के सवार होने की जानकारी मिल रही। यह सभी लोग बिहार के बक्सर के रहने वाले बताए जा रहे है जो बलिया से वाया भरौली सेतु होते हुए अपने गांव बक्सर जा रहे थे।

मौजूद… लोगों का कहना है कि स्कॉर्पियो में लगभग 4 से 5 लोग सवार थे बीच गंगा नदी के पानी के भीतर अभी भी स्कॉर्पियो का इंडिकेटर जल रहा है… दोनों तरफ की प्रशासन स्कॉर्पियो को गंगा नदी से निकालने के प्रयास में जुटी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *