
जिला अस्पताल से उचक्के ने बुलेट चुराया, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की खुली पोल
जिला अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड पर उठने लगे सवाल
सीसीटीवी फुटेज में बुलेट चलाकर जा रहा उचक्का
बलिया। जिला अस्पताल स्थित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के सामने खड़ी बुलेट को रविवार की सुबह करीब 10 बजे शातिर चोर बुलेट लेकर फरार हो गया। इसकी जानकारी होते ही बुलेट सवार ने कोतवाली में तहरीर दिया। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। सवाल यह उठता है कि जिला अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड कहां थे? इसके अलावा मुकामी पुलिस जिला अस्पताल में चक्रमण क्यों नहीं करती है? जिला अस्पताल के सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पर सवालिया निशान उठने लगा है। कोतवाली में दिए तहरीर में पीड़ित सुभाष यादव पुत्र स्व नन्द कुमार यादव निवासी ब्रह्मइन थाना सुखपुरा ने उल्लेख किया है कि रविवार की सुबह करीब 10 बजे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के सामने अपनी बुलेट UP 60 AF 5090 खड़ा किया था। जब में वापस आया तो देखा की मेरी बुलेट वहां पर नहीं है। इसके बाद मैंने उसकी काफी छानबीन किया। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। जब मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया तो एक उचक्का बुलेट को चलाकर ले जा रहा है। पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर बुलेट बरामद करने की गुहार लगाई है।