पहली बार में ही अपेक्षा ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

Spread the love

पहली बार में ही अपेक्षा ने नीट परीक्षा में लहराया परचम


बलिया। बांसडीह क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल नारायनपुर के शिक्षक अरूण कुमार सिंह की पुत्री अपेक्षा सिंह ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए 25854 रैंक प्राप्त किया हैं। अपेक्षा ने 720 में 527 अंक प्राप्त किया हैं। अपेक्षा को सरकारी मेडिकल कालेज में एमबीबीएस में प्रवेश मिलेगा। अपेक्षा ने वर्ष 2023 में 10वीं की परीक्षा कैस्टर ब्रिज स्कूल से 97 प्रतिशत तथा वर्ष 2025 में 12वीं की परीक्षा सूर्यबदन विद्यापीठ से 94 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण किया है। नगर से सटे तिखमपुर गांव निवासी अपेक्षा ने नीट यूजी के प्रथम प्रयास में सफलता हासिल करने पर इसका श्रेय अपने माता-पिता के साथ ही अन्य परिजनों को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *