निःस्वार्थ सेवा का जीवंत उदाहरण है रेड क्रॉस सोसायटी: प्रदीप

Spread the love

निःस्वार्थ सेवा का जीवंत उदाहरण है रेड क्रॉस सोसायटी: प्रदीप


बलिया। जिलाधिकारी/अध्यक्ष IRCS बलिया मंगला प्रसाद सिंह व मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष डॉ संजीव वर्मन के निर्देशानुसार सचिव/अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आनंद कुमार व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिल कुमार के आदेशानुसार नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार यादव, राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा, क्षेत्रीय लेखपाल बृजेश पाण्डेय की उपस्थिति में जिला समन्वयक/कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सदर तहसील, विकासखण्ड – सोहांव, ग्राम- बसुदेवा (हरिजन बस्ती) में 11 जून 2025 को कतिपय कारणों से लगी लाग में प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण जिला आपदा प्राधिकरण बलिया के सहयोग से रेड क्रॉस सोसायटी बलिया द्वारा किया गया। नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार ने कहा कि आपदा में जन मानस का सहयोग करना सबसे बड़ा पुनित कार्य है, निःस्वार्थ सेवा भाव का जीवंत उदाहरण है रेड क्रॉस सोसायटी। इस अवसर पर रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य नितेश कुमार पाठक, अरविन्द कुमार पाण्डेय, दीपक ठाकुर, मंटू कुमार आदि सम्मानित सदस्य एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *