तीन दिन बाद भी चोरों तक नहीं पहुँच सकी पुलिस, ना समान हुआ बरामद

Spread the love

तीन दिन बाद भी चोरों तक नहीं पहुँच सकी पुलिस, ना समान हुआ बरामद

दिनदहाड़े 12 जून की दोपहर चोरों ने घटना को दिया था अंजाम

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव नई बस्ती में 12 जून की दोपहर हजारों रुपए नगदी समेत लाखों के गहने की हुई भीषण चोरी के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस न तो चोरों को पकड़ सकी और न ही समान ही बरामद कर सकी। जिससे पुलिस के कार्यशैली पर सवालिया निशान उठने लगे है।

बता दे कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी शंशाक शेखर पाण्डेय पुत्र नरेंद्र नाथ पांडेय फेफना थाना के मिड्ढा गांव स्थित नई बस्ती में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते है। घटना के दिन पीड़ित शहर कोतवाली क्षेत्र के परमन्दापुर गांव स्थित साईं मेडिकल एजेंसी दवा की दुकान पर मौजूद थे। जबकि उनकी पत्नी करीब एक बजे अपनी मायके और उनका बेटा कलेक्शन के लिए रसड़ा, चितबड़ागांव गया हुआ था। जब पीड़ित की पत्नी शाम करीब 4.30 बजे अपने आवास पर पहुँची तो घर के मुख्य गेट का ताला व कुंडी टूटा देख अवाक रह गई। इसके उसने अपने पति व पुत्र को फोन कर चोरी के बारे में जानकारी दी। शशांक तत्काल घर पहुँचे, जहां देखा कि आलमारी टूटी पड़ी है और उसमें से सोने की हार, चार चूड़ी, झाला, टप्स, मांगटीका, चांदी का पायल व करीब 50 हजार रुपया नगद चोरों ने चुरा लिया है। इसके बाद पीड़ित ने डायल 112 को सूचना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पीड़ित ने फेफना थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। घटना के दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस न तो चोरों को पकड़ सकी और नाही समान ही बरामद कर सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *