बलिया में मुठभेड़ में पुलिस ने इनामिया बदमाश को मारी गोली, दूसरा फरार

Spread the love

बलिया में मुठभेड़ में पुलिस ने इनामिया बदमाश को मारी गोली, दूसरा फरार

घायल बदमाश पर था 25000 रुपए का इनाम

बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के सब्दलपुर चट्टी के पास शुक्रवार की रात करीब एक बजे बदमाशों संग हुई मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोली चलाई। जिसमें एक बदमाश के बाए पैर में जा लगी। वही दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसकी स्थिति खतरे से बाहर है। गोली से घायल बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम व पता दीपक पासवान पुत्र लालदेव पासवान निवासी वार्ड नंम्बर -9 कस्बा रेवती थाना रेवती जनपद बलिया बताया। वही फरार बदमाश का नाम सतीश सैनी पुत्र स्व मुन्ना सैनी निवासी गोठौली थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया बताया। घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस व एक चोरी की बाइक बरामद किया। घायल पर 25000 रुपया इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस की माने तो घायल बदमाश द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर 20 मई 2025 व 04 जून 2025 की रात्रि में देशी शराब की दुकान पकड़ीडीह पर कुछ पेटी देशी शराब व नगद पैसे व स्कैनर चोरी कर लिया गया था। इसके साथ ही 09 मई 2025 को थाना गडवार से बाइक चोरी की गई थी। घायल बदमाश पर 25000 का इनाम घोषित था। घायल बदमाश दीपक पासवान जिसका इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में 25000 इनामिया बदमाश को गोली लगी है। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। घायल के पास से एक तमंचा, दो कारतूस व एक चोरी की बाइक बरामद की गई है। अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *