
अपडेट…
बलिया में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, वाराणसी रेफर
भांजी से छेड़खानी के बारे में पूछताछ करना युवक को पड़ा भारी
बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर पुलिया के समीप शुक्रवार की रात करीब 8:45 बजे अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दिया जो युवक के पैर में जा लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देख चिकित्सक ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। उधर मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। इसके साथ ही बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई है। घायल का नाम धनन्जय राजभर 28 वर्ष पुत्र बालचन्द राजभर है जो महावीर अखाड़ा वार्ड नम्बर-17 थाना रसड़ा बलिया का निवासी है।
घायल धनंजय कुमार राजभर ने बताया कि मेरी भांजी ने मुझे फोन पर बताया कि प्रिंस सिंह उर्फ मानवेंद्र सिंह पुत्र श्रीकान्त सिंह निवासी मुंडेरा थाना रसड़ा जनपद बलिया ने मेरे साथ छेड़खानी किया है। इस बात को पूछने के लिए मैं अपानी बाइक से प्रिंस सिंह का पता लगाते हुए रामपुर पुलिया पर पहुंचा, जहां प्रिंस सिंह रामपुर पुलिया के पास पहले से मौजूद था। मेरे द्वारा प्रिंस सिंह से पूछताछ की गई तो उसने मुझे गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा और अपना अवैध पिस्टल से मेरे ऊपर गोली चला दिया जो दाहिने पैर में जा लगी। गोली की आवाज सुन कर आस पास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। उधर, लोगों को देखकर प्रिंस सिंह मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने धनंजय को इलाज के लिए सीएचसी रसड़ा ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उचित उपचार हेतु धनंजय को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से भी वाराणसी रेफर कर दिया गया। इस बाबत क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि एक युवक को गोली मारने की सूचना मिली। जिसे तत्काल मौके पर पहुंचकर अस्पताल पहुंचाया गया। युवक खतरे से बाहर है। घर के परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है और गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई है।