बलिया में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, सनसनी

Spread the love

बलिया में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, सनसनी

MP के उज्जैन में रहते है माता-पिता, गांव पर दादी संग कुछ माह से रह रहा था युवक

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के कनैला गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार की देर रात फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया।


मिली जानकारी के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के कनैला गांव निवासी मंगल सिंह 18 वर्ष पुत्र रणजीत सिंह प्रतिदिन की भांति भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। वही दूसरे कमरे में उसकी दादी सो रही थी। जब दादी आधी रात के बाद किसी कार्यवश जगी तो देखा कि उनका पोता मंगल पंखे के हुक में फंदे के सहारे लटक रहा था। यह देख वह अवाक रह गई और चिल्लाने लगी। शोरगुल सुनकर दूसरे मकान में सो युवक के चाचा सहित गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत युवक के शव को नीचे उतरवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक कुछ माह पूर्व से अपने दादी के साथ अपने घर पर ही रह रहा था। इसके पूर्व वह मध्य प्रदेश के उज्जैन में अपने माता-पिता व बहनों के साथ रह रहा था। मृतक के पिता उज्जैन में किसी प्राइवेट कंपनी में कार्य करते है। घटना की सूचना मिलते ही उज्जैन से पूरा परिवार गांव के लिए चल दिया है। मृतक तीन भाई-बहनों में दूसरे नम्बर का था। इस घटना के गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। युवक ने क्यों फांसी लगाई? यह यक्ष प्रश्न लोगों के जेहन में कौद रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *