
12वीं की छात्रा जया वर्मा ने फीनिक्स स्कूल में लहराया परचम
बलिया। सीबीएसई बोर्ड द्वारा मंगलवार को परिणाम घोषित होते ही फीनिक्स इंटरनेशल स्कूल, निबिया पोखरा के 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और गुरुजनों का आशीर्वाद लिया। 12वीं की छात्रा जया वर्मा ने 95 फीसदी अंक प्राप्त कर परचम लहराया और विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं सत्यम चौरसिया ने 88 फीसदी तथा साक्षी तिवारी ने 81 फीसदी अंक प्राप्त कर नाम रोशन किया। विद्यालय के डाक्यरेक्टर सुनील कुमार यादव ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुकाकामनाएं दी।