
JNCU मे सर्टिफिकेट कोर्स ब्यूटीशियन में प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में संचालित सर्टिफिकेट कोर्स ब्यूटीशियन एवं ग्रूमिंग के तृतीय बैच में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रियाएं 15 मई 2025 तक संपादित होना सुनिश्चित है। इसके लिए कुल 30 सीट है। जिसका शुल्क 3000 रुपया है। जबकि पंजीकरण शुल्क 500 रुपया है। इसकी जानकारी देते हुए डॉक्टर रंजना मल्ल ने बताया कि इस कोर्स में पाठ्यक्रम के अनुसार सब कुछ सिखाया जाता है। प्रवेश के लिए छात्राएं डॉ रंजना मल्ल, सहायक आचार्य गृह विज्ञान विभाग विश्वविद्यालय परिसर मोबाइल नंबर 7764016166 दूसरा मोबाइल नंबर 8102652696 से संपर्क कर सकती है। प्रवेश के समय निम्नलिखित अभिलेखों को लाना अनिवार्य है। जिसमें
समस्त शैक्षणिक अभिलेखों की मूल एवं सत्यापित प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लाना अनिवार्य है।