DM ने महर्षि भृगु मंदिर कॉरिडोर निर्माण के प्रस्ताव तैयार करने के लिए किया समिति का गठन, डीएम ने सीआरओ को बनाया समिति का अध्यक्ष

Spread the love

DM ने महर्षि भृगु मंदिर कॉरिडोर निर्माण के प्रस्ताव तैयार करने के लिए किया समिति का गठन, डीएम ने सीआरओ को बनाया समिति का अध्यक्ष

बाबा विश्वनाथ व विंध्यवासिनी कॉरिडोर की तर्ज पर महर्षि भृगु मंदिर कॉरिडोर का तैयार होगा प्रस्ताव

बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बाबा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तथा मिर्जापुर में अवस्थित विंध्यवासिनी कॉरिडोर की तर्ज पर पौराणिक और ऐतिहासिक महर्षि भृगु मंदिर के कॉरिडोर निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के लिए समिति गठित किया है।
इसकी जानकारी देते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने बताया कि जनपद में हजारों वर्षो से अवस्थित पौराणिक, धार्मिक व पवित्र भृगु मन्दिर के जीर्णोद्धार, सौन्दर्यीकरण, विस्तार आदि करके आधुनिक भृगु कॉरिडोर का निर्माण कार्य कराए जाने के लिए भूमि का सर्वे, अधिग्रहण, मूल्यांकन, अवधारणा, आर्किटेक्ट प्लान आदि के संबंध में प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी द्वारा समिति का गठन किया गया है। समिति का अध्यक्ष, मुख्य राजस्व अधिकारी/प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय को बनाया गया है। इसके साथ ही भूमि अध्याप्ति अधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी सदर, अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड लोक निर्माण विभाग, सहायक उप निबंधक स्टाम्प एवं निबंधन एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बलिया को समिति का सदस्य बनाया गया है। समिति द्वारा शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी के समक्ष अग्रिम कार्रवाई करने के लिए प्रस्तुत किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *