
NPS/UPS/ निजीकरण के विरोध एवं OPS बहाली हेतु अटेवा ने PM को भेजा पाती
अटेवा के बैनर तले शिक्षक व कर्मचारियों ने OPS की मांग को लेकर भरी हुंकार
बलिया। NMOPS केंद्रीय नेतृत्व विजय कुमार बंधु के निर्देशानुसार अटेवा पेंशन बचाओ मंच,बलिया के तत्वावधान एवं जिला संयोजक समीर कुमार पाण्डेय तथा महामंत्री राकेश कुमार मौर्य के संयुक्त नेतृत्व में जनपद के सैकड़ो शिक्षकों व कर्मचारियों ने नई पेंशन व्यवस्था(NPS)/ यूनिफाइड पेंशन व्यवस्था(UPS) को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के लिए प्रधानमन्त्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार को सौंपा। जिसमेंमुख्य रूप से NPS/UPS को समाप्त कर सर्वहितकारी पुरानी पेंशन को अविलंब बहाल करने की मांग की गई है।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक समीर कुमार पाण्डेय ने कहा कि सरकार को शिक्षक व कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को तत्काल पूरा कर देना चाहिए। अन्यथा अटेवा संसद से सड़क तक इस मुद्दे को उठाकर सरकार पर निरंतर दबाव बनाता रहेगा। ज्ञापन देने वालो में अटेवा जिला कार्यकारिणी से अखिलेश सिंह, संजय पाण्डेय, विनय राय, संजीव कुमार सिंह, राजीव गुप्ता, मलय पाण्डेय, श्रीमती चित्रलेखा सिंह के साथ ही जनपद के प्रमुख संगठनों से राजेश पाण्डेय अध्यक्ष राक महासंघ, अजय सिंह अध्यक्ष श्रमिक समन्वय समिति, अविनाश उपाध्याय महामंत्री जिला श्रमिक समन्वयक समिति, डॉ सुशील तिवारी अध्यक्ष विकास भवन, रंजय कुमार कार्यकारी अध्यक्ष महासंघ, मुकेश सिंह अध्यक्ष पोस्ट ऑफिस संघ, निर्भय नारायण सिंह लेखपाल संघ, राजेश तिवारी महामंत्री पीडब्लूडी, प्रेम शंकर सिंह, सतीश सिंह अध्यक्ष TSCT, अजय सिंह अध्यक्ष प्राशि संघ, किरण भारती अध्यक्ष महिला प्राशि संघ, अनु सिंह महिला संघ, मंदाकिनी द्विवेदी, अरुण सिंह अध्यक्ष रिटायर्ड कर्मचारी संघ, योगेन्द्र नाथ पाण्डेय अध्यक्ष राकसं. परिषद, हेमंत सिंह, महामंत्री राकसं परिषद, शैलेश कुमार सिंह महामंत्री माध्यमिक, रणजीत सिंह, आलोक यादव पूर्व अध्यक्ष नवानगर, राकेश सिंह अध्यक्ष नगरा, क्रांति देव सिंह ब्लॉक अध्यक्ष नवानगर, अजय चौबे अध्यक्ष बेलहरी, अंकुर द्विवेदी अध्यक्ष हनुमानगंज, मुकेश गुप्ता अध्यक्ष पंदह, विनय विशेन अध्यक्ष चिलकहर, अजित सिंह अध्यक्ष बैरिया विवेक सिंह महामंत्री बांसडीह समेत सैकड़ो कर्मचारी मौजूद रहे।