बलिया खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Spread the love

बलिया खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

बलिया। रसड़ा कोतवाली अंतर्गत नत्थोपुर ऊंचा डीह गांव के पास खेत में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने 35 वर्षीय युवक का शव देखा। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची रसड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव के शिनाख्त की कार्यवाही शुरू कर दी है। लेकिन सफलता नहीं मिली। शव के पास एक चाकू मिला। युवक का दाहिने कलाई व गर्दन पर कटने के निशान थे और ब्लड लगा हुआ था।स्थानीय लोगों में चर्चा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू मारकर हत्या की और शव को खेत में फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *