
SP ने 14 निरीक्षक-उपनिरीक्षक का कार्य क्षेत्र बदला
बलिया। जनपद में एक साथ बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 14 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जनहित और प्रशासनिक हित का हवाला देते हुए यह तबादला सूची तत्काल प्रभाव से लागू कर दी है। इस फेरबदल में कई प्रमुख थानों की कमान बदली गई है, वहीं कुछ अधिकारियों को साइबर, पॉक्सो, मीडिया सेल, डीसीआरबी और एएचटी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
थानों की कमान बदली, नई जिम्मेदारियां तय
थाना हल्दी के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह को अब बैरिया का प्रभारी बनाया गया है।
बैरिया के प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह को चितबड़ागांव थाने की कमान दी गई है।
राजू कुमार राय को नरही से हटाकर हल्दी का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
इस सूची का सबसे चर्चित बदलाव यह रहा कि
उपनिरीक्षक प्रशांत चौधरी को प्रभारी मीडिया सेल से हटाकर दोकटी का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अनुपम जायसवाल को दोकटी से हटाकर रेवती थानाध्यक्ष बनाया गया है।
रत्नेश दुबे को पुलिस अधीक्षक के पीआरओ पद से हटाकर सुखपुरा थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
राजेश बहादुर सिंह को रेवती थानाध्यक्ष पद से हटाकर प्रभारी एएचटी की जिम्मेदारी दी गई है।
पॉक्सो, साइबर और डीसीआरबी में भी नई तैनाती
सुखपुरा प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दुबे को प्रभारी आईजीआरएस बनाया गया है।
निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को डीसीआरबी से हटाकर प्रभारी पॉक्सो सेल बनाया गया है।
निरीक्षक ज्ञानचंद शुक्ला को खेजुरी से हटाकर साइबर थाना भेजा गया है।
दिनेश कुमार पाठक को चितबड़ागांव थानाध्यक्ष पद से हटाकर प्रभारी डीसीआरबी बनाया गया है।
अन्य अहम बदलाव
निरीक्षक नरेश कुमार मलिक को प्रभारी एएचटी से उभांव थाने का निरीक्षक अपराध नियुक्त किया गया है।
अजय कुमार त्रिपाठी को पुलिस लाइन से वाचक पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
अजय कुमार को कोतवाली से हटाकर प्रभारी मीडिया सेल की जिम्मेदारी दी गई है।