बलिया में लूटकांड का DIG आजमगढ़ व SP ने किया निरीक्षण, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया भरोसा

Spread the love

बलिया में लूटकांड का DIG आजमगढ़ व SP ने किया निरीक्षण, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया भरोसा


बलिया। थाना बैरिया क्षेत्र के भीखा छपरा नई बस्ती (मुज का डेरा) निवासी मोतीलाल गोड़ के घर हुई लूटपाट की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। रात करीब नौ बजे पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।


बताया जा रहा है कि यह घटना 08 – 9 व 2026 की रात्रि करीब 12 बजे से 02 बजे के बीच हुई थी, जिसमें अज्ञात बदमाशों द्वारा घर में घुसकर लूटपाट की गई थी।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली तथा उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी और उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों के इस निरीक्षण के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *