
*बलिया में युवक को मारी गोली, वाराणसी रेफर*
बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र में सोमवार की रात आपसी विवाद में एक युवक को गोली मार दी जो सीने में जा लगी। सूचना मिलते ही पीआरबी और थाना हल्दी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में करीब 11:बजे भर्ती करवाया। जिला अस्पताल में हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर BHU रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार घायल ने पूछताछ में अपना नाम आयुष सिंह 17 वर्ष पुत्र अभिमन्यु सिंह निवासी भरसौता थाना हल्दी जनपद बलिया बताया। घायल ने बताया कि उसे आपसी विवाद में गोली मारी गई है। घटना के बाद एसपी ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए 03 टीमों का गठन कर दिया है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। पुलिस को प्राप्त तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर ने बताया कि आपसी विवाद में हल्दी में एक युवक को गोली मार दी गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से हालत नाजुक देख उसे डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया गया है। विधिक कार्रवाई प्रचलित है।