
आरोपी पक्ष ने पुलिस पर किया हमला, SI घायल
बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के मुरली छपरा गांव में सोमवार की देर रात छेड़खानी के मामले में कार्रवाई करने पहुंची पुलिस पर आरोपी पक्ष ने हमला बोल दिया। जिसमें थाने के उप निरीक्षक पन्नालाल घायल हो गए। हमलावर गाली-गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल उप निरीक्षक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुँचाया गया। घायल उप निरीक्षक की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई शुरू कर दिया है।