यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार
बलिया। शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले आरोपी को शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार की दोपहर 12 बजे के करीब दिमागी चट्टी के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी साजन साहनी पुत्र छोटलाल साहनी निवासी कठौड़ा थाना सिकन्दरपुर का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, इसबीच शनिवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *