
ईद को लेकर तैयारियां पूरी, पुलिस प्रशासन चौकस
आपसी सौहार्द के साथ मनाए जाएगा ईद—उल—फितर का त्योहार
बलिया। पुलिस ने रमजान, ईद और चैत्र नवरात्र के त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि 28 मार्च को जुम्मा अलविदा की नमाज होगी। वही विभिन्न स्थानों का पैदल मार्च कर निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व एसपी ओमवीर सिंह ने भी विभिन्न संप्रदायों के धर्म गुरुओं से वार्ता की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी धार्मिक कार्यक्रम परंपरागत रूप से संपन्न होंगे। सौहार्द से मनाए जाएंगे त्योहार पुलिस प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर कोई अवरोध नहीं होगा और न ही सड़कों पर नमाज पढ़ी जाएगी। भीड़ अधिक होने पर नमाज दो बार में होगी। धार्मिक नेताओं ने भरोसा दिलाया है कि पिछले 3-4 सालों की तरह इस बार भी सभी त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था की गई 30 मार्च से शुरू हो रहे बसंतीय चैत्र नवरात्र के लिए भी विभिन्न मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जहां भीड़ की अधिक संभावना है, वहां के आयोजकों से भी चर्चा की गई है।