
बहू व ससुर की एक साथ उठी अर्थी, सबकी आंखे हुई नम
बलिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के पूर गांव में गुरुवार को बहू व ससुर की एक साथ अर्थी उठी। गांव से एक साथ ससुर व बहू की अर्थियां उठी तो हर दिल सिसक पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ से सेवानिवृत्त सुंदरेश सिंह की पत्नी कंचन देवी (45) का निधन हृदय गति रुकने से हो गया। परिजन उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी सुंदरेश सिंह के पिता कमलदेव सिंह (72) ने भी दम तोड़ दिया। इस घटना से लोग सन्न रह गये। एक ही घर में दो लोगों के निधन से गांव गमगीन हो गया। शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए दरवाजे पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ससुर व बहू का अंतिम संस्कार महावीर घाट, बलिया में किया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।