
वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
बलिया। शनिवार को उभाव थाना क्षेत्र के तिरनई चट्टी के समीप चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। उधर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के क्षेत्रों में शिनाख़्त करने की कोशिश की। लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी। मृतक सफेद रंग की धोती और कुर्ता पहना हुआ था।