
बलिया के सिंहपुर गांव में युवक की हत्या
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के सिंहपुर में गुरुवार की देर शाम बदमाशों ने मारपीट एक युवक की हत्या कर दिया। मृतक की शिनाख्त अवधेश 30 वर्ष पुत्र जवाहर राम के रूप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही घटना की जानकारी होते ही फेफना थानाध्यक्ष मय फोर्स के साथ मौके पर पहुँच गए। इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर, सीओ मो उस्मान भी पहुँच घटना स्थल का निरीक्षण किया। परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। युवक के शरीर पर चोट के निशान है। सवाल यह उठता है कि क्या युवक की हत्या हुई है तो किसने की? क्या गिरकर घायल हो गया । जिससे उसकी मौत हो गई। यह तमाम यक्ष प्रश्न लोगों के जेहन में कौद रहे है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर ने बताया कि सिंहपुर गांव में अवधेश को संदिग्ध परिस्थितियों में जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टर द्वारा उसको मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान है। इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच कर परिजनों से पूछताछ और आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। मौके पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल मौजूद है।