
यूपी रोडवेज इप्लाइज यूनियन ट्रैफिक शाखा के अध्यक्ष अजय व अशोक बने मंत्री
वार्षिक चुनाव क्षेत्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन नारायण सिंह की देख- रेख में संपन्न
बलिया। यूपी रोडवेज इप्लाइज यूनियन ट्रैफिक शाखा बलिया का वार्षिक चुनाव क्षेत्रिय अध्यक्ष त्रिभुवन नारायण सिंह की देख- रेख में संपन्न हुआ। जिसमें अजय कुमार सिंह को शाखा अध्यक्ष एवं अशोक कुमार सिंह को मंत्री चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को लेकर रोडवेज कर्मियों में काफी उत्साह एवं खुशी देखने को मिली।

बता दें कि रोडवेज इंप्लाइज यूनियन उत्तर प्रदेश शाखा बलिया डिपो का वार्षिक चुनाव गुरुवार को संपन्न हुआ। चुनाव को लेकर रोडवेज कर्मचारियों में काफी दिनों से अंदर ही अंदर सुगबुगाहट चल रही थी। तिथि तय होने के बाद चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई। गुरुवार को चुनाव क्षेत्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन नारायण सिंह, मऊ डिपो के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह तथा बेल्थरारोड रोडवेज डिपो के शाखा अध्यक्ष अवध बिहारी की देखरेख में संपन्न हुआ। चुने गए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में मुख्य रूप से अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष ओंकारनाथ सिंह व सत्येंद्र यादव, शाखा मंत्री अशोक कुमार सिंह, तीन संगठन मंत्री निरंजन कुमार, जवाहर प्रसाद, विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश दास के साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों में बृजेश कुमार सिंह, रामजन्म यादव, विनोद कुमार शुक्ला, प्रमोद कुमार यादव, विशाल कुमार सिंह, रोहित यादव, वसीम अकरम शामिल हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से रोडवेज डिपो के अधिकारी, कर्मचारी, परिचालक तथा चालक उपस्थित रहे। सपना नए पदाधिकारी को बधाई दी। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारियों का हित एवं उनके साथ हो रहे अन्याय की लड़ाई लड़ना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी। अपने पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के विरूद्ध होने वाली अन्यायपूर्ण कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज जो मुझे जिम्मेदारी मिली है यह साथियों का प्यार, बुजुर्गों का आशीर्वाद एवं हमारे लंबे सेवा का फल है। बड़े- बुजुर्गों का आशीर्वाद एवं उनका सही मार्गदर्शन हमेशा बना रहे।