चार युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, बलिया की युवती से मथुरा में किया सामूहिक दुष्कर्म

Spread the love

चार युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, बलिया की युवती से मथुरा में किया सामूहिक दुष्कर्म

बलिया। मंगलवार को सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश आया है। पीड़िता की मां के तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।






मिली जानकारी के अनुसार सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की छह मार्च को घर से लापता हो गई थी। लड़की की मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में पता चला कि लड़की मथुरा किसी युवक के साथ गई थी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कि तो इसकी जानकारी आरोपियों को किसी तरह से हो गई। इसके बाद आरोपियों ने नौ मार्च को लड़की को गड़वार में लाकर छोड़ दिया और भाग गए। लड़की ने घर पहुंचकर पूरी घटना अपनी माँ को बताई। इसके बाद पीड़ता को लेकर उसकी मां 10 मार्च को सुखपुरा थाने पहुंची और तहरीर दिया। जिसमें उल्लेख किया है कि गांव के ही तीन लड़के मेरी लड़की को बहला फुसला कर मथुरा निवासी बिहारी सैनी के पास यहां ले गए। जहां सभी ने मेरी पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले पुलिस ने बिहारी सैनी पुत्र हीरालाल सैनी निवासी जनपद मथुरा उसका दोस्त अशोक यादव पुत्र स्व पारसनाथ यादव निवासी करनई थाना सुखपुरा बलिया, जीयुत पुत्र स्व रामजस निवासी चन्दुकी थाना सुखपुरा बलिया एवं अरविंद शर्मा पुत्र शिवमंगल शर्मा निवासी चन्दुकी थाना सुखपुरा बलिया के विरुद्ध धारा 137(2), 127(2), 74, 70(2), 352, 351(3), 333 बीएनएस व लैंगिक अपराधों से बालकों का सरंक्षण अधिनियम 2012 धारा 5ह, लैंगिक अपराधों से बालकों का सरंक्षण अधिनियम 2012 धारा 6, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधन 2015) धारा 3(1) (द), अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधन 2015) धारा 3(1) (ध), अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधन 2015) धारा 3 (2) (अ) के तहत अभियोग पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दिया है। इस बाबत सुखपुरा थाना प्रभारी रामायण सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर चार युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *